सारंगढ़। मुंबई में 27, 28 और 29 जून 2026 को आयोजित 24वीं इंटरनेशनल जीत कुने डो चैंपियनशिप में सारंगढ़ के दो उभरते खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दो स्वर्ण पदक जीतते हुए जिले और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।
प्रतियोगिता के 18+ आयु वर्ग (कुमिते) में शिवा सारथी ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 12+ आयु वर्ग (कुमिते) में रितेश सारथी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
दोनों खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता से सारंगढ़ में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों, परिजनों और शुभचिंतकों ने दोनों विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
खिलाड़ियों के कोच अजय पटेल ने बताया कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि शिवा और रितेश आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम और ऊंचा करेंगे।

- मसालेदार लौकी कोफ्ता: 35 मिनट में तैयार होगी स्वादिष्ट डिश… - August 19, 2026
- 9 करोड़ भारतीयों को घेर चुकी है डायबिटीज! लेकिन असली खतरा अभी बाकी. 2050 का आंकड़ा देखकर चौंक जाएंगे… - August 19, 2026
- विश्वनाथ एंड सन्स का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, महज 4 दिन में 150 करोड़ क्लब में एंट्री, करुप्पू को भी छोड़ा पीछे… - August 19, 2026
