सारंगढ़-बिलाईगढ़, 30 जून 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिलेभर से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। जनदर्शन में कुल 185 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सबसे अधिक 86 आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के लिए रहे।
इसके अलावा राशन कार्ड के 8, पेंशन के 2 और शौचालय निर्माण के 2 आवेदन भी प्राप्त हुए। वहीं कई ग्रामीणों ने अवैध कब्जा हटाने, ग्राम सभा में मनमाने निर्णय, राजस्व विवाद तथा अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन भी कलेक्टर को सौंपे।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सभी आवेदनों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित जांच कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे कलेक्टर के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे कई मामलों के त्वरित समाधान की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

- आवारा कुत्तों पर नपा का शिकंजा, सड़कों पर उतरी कुत्ता पकड़ू टीम… - October 6, 2026
- सारंगढ़ में नए अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने संभाला कार्यभार, प्रशासनिक अनुभव से विकास कार्यों को मिलेगी नई गति… - October 6, 2026
- खेलभांठा में 7 अक्टूबर को सेवा का महासंगम, विशाल रंगोली बनेगी आकर्षण… - October 6, 2026
