सारंगढ़-बिलाईगढ़, 30 जून 2026। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं, संसाधनों और आवश्यक विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने जीवन दीप समिति के अंतर्गत कार्यरत डॉक्टरों, नर्सों, वाहन चालकों, भवन एवं चिकित्सा उपकरणों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यक संसाधनों की जानकारी प्रस्तुत की गई।
मुख्यमंत्री लोक चिकित्सालय उन्नयन कोष के तहत अस्पताल भवन की मरम्मत, प्लास्टर, विद्युत व्यवस्था सुधार, नए मेडिसिन वार्ड के लिए फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे, एक्स-रे कक्ष के उन्नयन तथा पोस्टमार्टम परिसर में पानी की टंकी एवं नल कनेक्शन जैसी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
इसके अलावा रेडियोग्राफर, ड्रेसर, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टाफ नर्स, ड्राइवर और ऑक्सीजन प्लांट ऑपरेटर सहित अतिरिक्त मानव संसाधनों की आवश्यकता तथा उनके संभावित मासिक व्यय का भी प्रस्ताव रखा गया।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अस्पताल की सभी आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अस्पताल की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

- मसालेदार लौकी कोफ्ता: 35 मिनट में तैयार होगी स्वादिष्ट डिश… - August 19, 2026
- 9 करोड़ भारतीयों को घेर चुकी है डायबिटीज! लेकिन असली खतरा अभी बाकी. 2050 का आंकड़ा देखकर चौंक जाएंगे… - August 19, 2026
- विश्वनाथ एंड सन्स का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, महज 4 दिन में 150 करोड़ क्लब में एंट्री, करुप्पू को भी छोड़ा पीछे… - August 19, 2026
