बरमकेला। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के गठन के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के तहत विकासखंड बरमकेला की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बोईरडीह (नावापाली) में सोमवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम एवं किसान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, गरिमा और किसानों की सक्रिय भागीदारी के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक तथा ग्राम पंचायत बोईरडीह की सरपंच विनीता प्रमोद नायक विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों ने सहकारिता ध्वज फहराकर सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया।
सम्मेलन में समिति से जुड़े विभिन्न गांवों के बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इस दौरान किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं, कृषि ऋण, खाद-बीज वितरण, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सहित अन्य सेवाओं एवं उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने किसानों से सहकारिता से जुड़कर अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने और आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विशेश्वर नायक, रामकुमार पटेल, अमित साहू, समिति के प्रबंधक हरिकिशन नायक, लिपिक त्रिलोकीनाथ नायक सहित बड़ी संख्या में किसान एवं समिति से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। सहकारिता सप्ताह के इस आयोजन ने किसानों में सहकारी व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीण विकास में सहकारिता की भूमिका को मजबूत करने का संदेश दिया।
- 26 करोड़ का भुगतान अटका, कर्ज में डूबी पंचायतें… - October 7, 2026
- सेवा ज्योति यात्रा से गूंजा सारंगढ़, विकसित भारत का लिया संकल्प… - October 7, 2026
- पितृ स्मरण में छोटे मठ में हुआ श्रद्धा भोज, संतों-विप्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन… - October 7, 2026
