सारंगढ़। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिलेभर में बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाई गई। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कुशल मार्गदर्शन और सीएमएचओ डॉ. पुष्पेन्द्र वैष्णव की सतत निगरानी एवं प्रभावी रणनीति का सकारात्मक परिणाम पूरे जिले में देखने को मिला। अभियान के दौरान ग्राम पंचायत फर्सवानी, सिंगारपुर, घोटला बड़े, अमझर, मल्दा (ब) सहित पूरे क्षेत्र में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने का संकल्प दोहराया गया।

अभियान के दौरान जिले के सभी पोलियो बूथों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सुबह से ही पालकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में अभिभावक अपने नौनिहालों को लेकर पहुंचे और बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों ने घर-घर पहुंचकर प्रत्येक पात्र बच्चे तक अभियान का लाभ पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया। ग्रामीणों ने भी पूरे उत्साह के साथ सहयोग करते हुए पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत किया।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के प्रभावी नेतृत्व तथा सीएमएचओ डॉ. पुष्पेन्द्र वैष्णव की सक्रिय मॉनिटरिंग, सुनियोजित कार्ययोजना और स्वास्थ्य अमले की अथक मेहनत को दिया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव-गांव पहुंचकर यह सुनिश्चित किया कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
योगेश्वर पटेल ने दिया जनजागरूकता का संदेश
अभियान के दौरान भाजपा सालर मल्दा ब मंडल अध्यक्ष योगेश्वर पटेल ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक अभिभावक का जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “हर बच्चे को हर बार पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। स्वस्थ बचपन ही सशक्त और समृद्ध भारत की पहचान है।” उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की कि यदि किसी कारणवश कोई बच्चा इस बार की खुराक से वंचित रह गया हो तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर जाएं। फर्सवानी, नौरंगपुर सिंगारपुर, माधोपाली, सालर कनकबीरा, घोटला बड़े, अमझर, मल्दा (ब) सहित पूरे क्षेत्र में अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ग्रामीणों, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को नई मजबूती मिली। अभियान के दौरान एक ही संदेश हर ओर गूंजता रहा— “दो बूंद जिंदगी की… हर बच्चे के लिए, हर बार।”
- ग्रामीण अंचल सहित समस्त जिले मे पिलाई गई ‘दो बूंद जिंदगी’कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और सीएमएचओ डॉ. पुष्पेन्द्र वैष्णव की मेहनत लाई रंग… - June 28, 2026
- भूलकर भी इन 5 मंदिरों का प्रसाद घर न लाएं, लग सकता है भारी दोष… - June 28, 2026
- क्या पाचन संबंधी समस्याओं का मानसिक स्वास्थ्य से है कनेक्शन? जानें सच्चाई… - June 28, 2026


