सारंगढ़। जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 27 लाख 49 हजार 540 रुपये मूल्य की नगदी, महंगी मोबाइल फोन और महिंद्रा थार वाहन समेत अन्य सामग्री जब्त कर जुआ कारोबार में संलिप्त लोगों पर करारा प्रहार किया।
पुलिस को 27 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अमलीडीपा के भकुर्रा मोड़ जंगल के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने अपनी टीम के साथ योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। मौके से ओमप्रकाश चंद्रा उर्फ पोचु, कृतराम चंद्रा, रामशरण सिंह राजपूत और भगवान प्रसाद जायसवाल को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 लाख 66 हजार 540 रुपये नकद, 7 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 3 लाख 83 हजार रुपये), एक महिंद्रा थार वाहन (कीमत लगभग 22 लाख रुपये) तथा 52 पत्ती ताश जब्त किए। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 27 लाख 49 हजार 540 रुपये आंका गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
इस उल्लेखनीय कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरी गंभीरता और मुस्तैदी से कार्य कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का प्रभावी पालन करते हुए लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।
इस सफलता में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के साथ पीएसआई विवेक चौहान, प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल तथा आरक्षक विमल जांगड़े, मिनिकेतन पटेल, दिनेश चौहान, संजय भारद्वाज और गौरी का विशेष योगदान रहा।



- सारंगढ़:एन.एल. राठिया की सटीक रणनीति से साइकिल चोर गिरफ्तार, 17 चोरी की साइकिलें बरामद… - June 28, 2026
- सारंगढ़:एन.एल. राठिया की सख्ती से गांजा तस्कर दबोचा, 18 किलो से अधिक गांजा जब्त… - June 28, 2026
- सारंगढ़:जुआ माफियाओं पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव का करारा प्रहार, 27 लाख की जब्ती से मचा हड़कंप.. - June 28, 2026


