सारंगढ़-बिलाईगढ़, 26 जून 2026। खरीफ सीजन 2026 को लेकर कृषि विभाग ने जिले के किसानों के लिए महत्वपूर्ण अपील जारी की है। उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की सभी सेवा सहकारी समितियों में किसानों की मांग के अनुरूप रासायनिक खाद एवं प्रमाणित बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसानों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि अंतिम समय में होने वाली भीड़ और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए वे अपने विकासखंड की निकटतम सेवा सहकारी समिति से अनुशंसित मात्रा में खाद एवं प्रमाणित बीज का शीघ्र उठाव करें, ताकि समय पर बुवाई का कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
उप संचालक ने कहा कि खरीफ फसलों की अच्छी पैदावार के लिए समय पर बुवाई और गुणवत्तायुक्त बीज एवं संतुलित मात्रा में खाद का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। इसलिए किसान आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर समय रहते समितियों से खाद-बीज प्राप्त करें।
कृषि विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी किसान को खाद-बीज वितरण या अन्य कृषि संबंधी जानकारी की आवश्यकता हो तो वे संबंधित सेवा सहकारी समिति अथवा कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
कृषि विभाग की इस पहल का उद्देश्य किसानों को समय पर आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध कराकर खरीफ सीजन को सफल बनाना तथा खेती-किसानी के कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने देना है।

- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




