छत्तीसगढ में अब बीयर पीने के शौकीनों को कई तरह के फ्लेवर वाली क्राफ्ट बीयर भी पीने के लिए मिलेगी। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में माइक्रो ब्रुअरी खोलने की मंजूरी दे दी है। अब आबकारी विभाग लाइसेंस जारी कर सकता है।

खास बात ये भी है कि इन नए कारोबार से सरकार को राजख के रूप में भी एक बड़ी राशि मिलेगी। यही नहीं, इससे पर्यटन, आतिथ्य उद्योग और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। देश के कई राज्यों में पहले से संचालित माइक्रो ब्रुअरी मॉडल को अब छत्तीसगढ़ में भी लागू किया जा रहा है।
सामान्य बीयर से कैसे अलग है क्राफ्ट बीयर
क्राफ्ट बीयर छोटे बैचों में सीमित मात्रा में तैयार की जाती है, जिससे उसके स्वाद, गुणवत्ता एवं ताजगी पर विशेष ध्यान दिया जाता है। सामान्य औद्योगिक बीयर की तुलना में इसमें प्राकृतिक माल्ट, हॉप्स एवं अन्य गुणवत्तापूर्ण अवयवों का उपयोग अधिक होता है तथा इसे अक्सर उसी परिसर में तैयार कर ताजा परोसा जाता है। परिणामस्वरूप उपभोक्ताओं को विविध फ्लेवर, गुणवत्ता एवं अधिक ताजा उत्पाद उपलब्ध होता है।
क्या है माइक्रो ब्रुअरी ?
माइको बुअरी वह इकाई होती है, जहां सीमित मात्रा में ताजा बीयर का उत्पादन किया जाता है और उसे मुख्य रूप से उसी परिसर में स्थित रेस्तरां या उपभोक्ताओं को परोसा जाता है। इसे आमतौर पर क्राफ्ट बीयर उद्योग के रूप में जाना जाता है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और गोवा जैसे राज्यों में माइक्रो बुअरी पहले से लोकप्रिय है। विशेष रूप से बेंगलुरु को देश की क्राफ्ट बीयर राजधानी माना जाता है। अब छत्तीसगढ़ भी इस सूची में शामिल होने जा रहा है।
कम से कम 4 हजार वर्गफीट का परिसर जरूरी
सरकार ने माइक्रो हुअरी स्थापित करने के लिए न्यूनतम मानक भी तय किए हैं। प्रस्तावित माइक्रो बुअरी और उससे संबद्ध रेस्तरां का संयुक्त क्षेत्रफल कम से कम 4 हजार वर्गफीट होना आवश्यक होगा। इसके साथ ही भवन में अग्नि सुरक्षा, उपकरणों की सुरक्षा और अन्य नियामकीय मानकों का पालन अनिवार्य किया गया है।
सालाना 10 लाख रुपये लाइसेंस फीस
नई नीति के अनुसार माइको बुअरी संचालकों को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये लाइसेंस शुल्क जमा करना होगा। इसके माध्यम से आबकारी विभाग को राजस्व मिलेगा। माइक्रो ब्रुअरी को रोजाना एक हजार लीटर उत्पादन की अनुमति होगी। माइक्रो बुअरी के एक उत्पादित क्राफ्ट बीयर पर 60 प्रति बल्क लीटर उत्पाद शुल्क देय होगा, जबकि इसके एक गिलास की अनुमानित कीमत ढाई से तीन सौ रुपए तक हो सकती है।
- जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: जब भक्तों के बीच स्वयं आते हैं प्रभु, रथ की एक डोर पकड़ने से मिलता है अनंत पुण्य… - June 26, 2026
- दिल की बीमारी: जीवनशैली में बदलाव से कैसे करें सुधार… - June 26, 2026
- भरवां शिमला मिर्च बनाने की सरल विधि… - June 26, 2026


