सारंगढ़। सामाजिक दायित्व निभाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए मारवाड़ी महिला सम्मेलन की महिलाओं ने शहर के दैनिक बाजार में जनहित कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 2 हजार फ्रूटी का वितरण किया। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं ने सेवा, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
खुले परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मेलन की सदस्याएं पारंपरिक वेशभूषा में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुईं। महिलाओं ने स्टॉल लगाकर लोगों के बीच फ्रूटी का वितरण किया, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने सराहा। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना का अनूठा वातावरण देखने को मिला।
मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखा अध्यक्ष मधु केजरीवाल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचे और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना मजबूत हो।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष मधु केजरीवाल के साथ शीला गर्ग, बबीता केडिया, दीक्षा केडिया, मधु केडिया, श्रीमती मीना बंसल सहित सम्मेलन की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। महिलाओं की यह सराहनीय पहल सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई।

- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी विकास की रोशनी: सेवा संकल्प शिविर बनेगी सुशासन की नई पहचान… - October 2, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के व्याख्याता भरत पटेल समेत पांच साहित्यकारों ने दी प्रस्तुति, उत्कृष्ट काव्य पाठ पर हुआ सम्मान… - October 2, 2026
- वैष्णव महासभा का रायपुर सम्मेलन मे युवा शक्ति पर जोर…प्रदेशभर के वैष्णव दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा..चुनावी सरगर्मी के बीच तय होंगे संगठन के नए चेहरे और आगामी कार्यक्रम..निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेंगे अहम पद… - October 2, 2026
