सारंगढ़। संवेदनशील प्रशासन और मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभागार में आकाश एक्का को भृत्य पद पर अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यह नियुक्ति उनकी माता स्वर्गीय सुशीला एक्का, जो पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत थीं, के सेवाकाल के दौरान निधन होने के उपरांत जिला स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर प्रदान की गई।
कलेक्टर ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए आकाश एक्का को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ शासकीय सेवा का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत शासकीय सेवक के परिवार को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करना है।
जारी आदेश के अनुसार आकाश एक्का की नियुक्ति भृत्य पद पर की गई है, जिसमें शासन के नियमानुसार तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि सहित अन्य सामान्य सेवा शर्तें लागू रहेंगी।
इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के अधीक्षक लक्ष्मीनारायण यादव भी उपस्थित रहे। नियुक्ति के बाद आकाश एक्का एवं उनके परिजनों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन

- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी विकास की रोशनी: सेवा संकल्प शिविर बनेगी सुशासन की नई पहचान… - October 2, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के व्याख्याता भरत पटेल समेत पांच साहित्यकारों ने दी प्रस्तुति, उत्कृष्ट काव्य पाठ पर हुआ सम्मान… - October 2, 2026
- वैष्णव महासभा का रायपुर सम्मेलन मे युवा शक्ति पर जोर…प्रदेशभर के वैष्णव दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा..चुनावी सरगर्मी के बीच तय होंगे संगठन के नए चेहरे और आगामी कार्यक्रम..निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेंगे अहम पद… - October 2, 2026
