अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, परेश रावल और दिशा पाटनी समेक कई सितारों से सजी फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। ये फिल्म 26 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। इस बीच फिल्म वेलकम टू द जंगल की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। ऐसा लग रहा है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने वाली है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में…
एडवांस बुकिंग में वेलकम टू द जंगल ने मचाया धमाल
अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो गई है। ‘सैकनिल्क’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन के एडवांस टिकट बुकिंग के लिए 6324 टिकट बेचकर 16.11 लाख रुपये की कमाई कर ली है। अगर फिल्म की ब्लॉक सीट के साथ कमाई की बात करें तो अब तक 48.45 लाख रुपये जोड़ लिए हैं। इन आंकडों को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म वेलकम टू द जंगल पहले दिन तगड़ा रिस्पॉन्स मिलने वाला है। फिल्म वेलकम टू द जंगल के लिए मेकर्स ने धुरंधर वाला फॉर्मूला अपनाया है। रिलीज से एक दिन 25 जून की शाम को पेड प्रीव्यू शोज भी रखे गए हैं।
‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे ये स्टार्स
बताते चलें कि ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे स्टार्स नजर आएंगे।


