सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 जून 2026। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा अटल परिसर, सारंगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी बुधवार को स्कूली बच्चों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति से गुलजार रही। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही सेल्फी एवं सामूहिक फोटो खिंचवाकर इस अवसर को यादगार बनाया।
शिक्षक सत्येंद्र बसंत के नेतृत्व में पहुंचे छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण, राष्ट्र प्रथम, विश्वबंधु, मेरा स्टार्टअप तथा विकसित भारत का संकल्प जैसे विषयों पर आधारित आकर्षक छायाचित्रों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी स्थल पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देश के विकास और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित वीडियो क्लिप भी प्रदर्शित किए गए, जिन्हें विद्यार्थियों ने रुचिपूर्वक देखा।
इस दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन सहित विभिन्न विभागीय पत्रिकाओं एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के भाषणों के संकलन वाली पुस्तिकाओं का भी वितरण किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं, नवाचारों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
