सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 जून 2026। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पद्मिनी भोई साहू के नेतृत्व में सारंगढ़ स्थित कृषि उपज मंडी परिसर के निर्वाचन वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश साहू सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव, वेयरहाउस भवन में बारिश के कारण संभावित सीपेज, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर भाजपा से दिलीप साहू, कांग्रेस से राधेलाल जायसवाल, बसपा से देव कोसले एवं रमेश अनंत, आम आदमी पार्टी से नंदकुमार, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) से विकास टंडन सहित निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिकिशन डनसेना, लिपिक अविनाश सिदार और अन्य निर्वाचन कर्मी उपस्थित रहे।

- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
