सारंगढ़। क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में बढ़ गई है। जशपुर विद्युत सब स्टेशन के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और भविष्य में बेहतर, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की उम्मीद मजबूत हुई है।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष जशपुर विद्युत सब स्टेशन की आवश्यकता का विषय प्रमुखता से रखा गया था। मुख्यमंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। उनके निर्देशों के बाद विभाग ने तेजी दिखाते हुए निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
इस जनहितकारी परियोजना को गति दिलाने में श्रीमती संतोषी खटकर, सभापति जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं जिला मंत्री भाजपा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने क्षेत्र की इस लंबे समय से लंबित मांग को लेकर लगातार शासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों के समक्ष प्रभावी पहल की तथा निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए निरंतर प्रयास किए।
श्रीमती संतोषी खटकर ने कहा कि जशपुर विद्युत सब स्टेशन के निर्माण से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ होगी। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर व निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी, वोल्टेज की समस्या में कमी आएगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
वहीं, निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य शासन, मुख्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। लोगों का कहना है कि विद्युत सब स्टेशन के निर्माण से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा और आम उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
