कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम टेकमीटोला के जंगल-पहाड़ी इलाके में संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान लगभग 5 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया गया। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही नियंत्रित विस्फोट कर आईईडी को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. के निर्देशन तथा एसपी निखिल राखेचा, डीआईजी बीएसएफ दीपक तिवारी और 94वीं वाहिनी बीएसएफ के सेनानी रविन्द्र सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस, बीएसएफ एवं बम निरोधक दस्ते की संयुक्त टीम रविवार को टेकमीटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रही थी।
सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया लगभग 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी मिला। संभावित खतरे को देखते हुए बीडीएस टीम ने तत्काल सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही नियंत्रित विस्फोट कर उसे निष्क्रिय कर दिया।
सुरक्षाबलों की इस सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी जनहानि टल गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा अभियान लगातार जारी रहेगा और नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

