सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 जून 2026। राज्य सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवा कलाकारों एवं छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति योजना-2021 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, कोसीर रोड, कॉलेज के पास, सारंगढ़ कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
योजना की नियमावली के अनुसार गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत पिछले 6 माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दो प्रशिक्षार्थियों की प्रविष्टियां संबंधित जिलाध्यक्ष की अनुशंसा सहित प्रस्तुत करनी होंगी। वहीं स्कूल अथवा उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए संस्था प्रमुख की अनुशंसा अनिवार्य होगी।
योजना से संबंधित विस्तृत नियमावली एवं निर्धारित आवेदन प्रारूप गूगल ड्राइव पर उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड कर अभ्यर्थी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पात्र युवा कलाकारों और छात्रों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।

- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

