सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 जून 2026। जिले के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा जल संसाधन विभाग में अनुरेखक (सिविल) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए बारहवीं उत्तीर्ण अथवा ड्राइंग विषय के साथ बारहवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी तथा आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा में उपस्थित होने पर उनके द्वारा जमा किया गया परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा, जिससे शुल्क का भुगतान किया गया था। इससे प्रदेश के युवाओं को आर्थिक राहत भी मिलेगी।
भर्ती से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा प्रक्रिया एवं अन्य सभी आवश्यक जानकारी छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि से पहले आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।





