सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्राम सालर में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मयंक पटेल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस जनसेवा अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की, वहीं सैकड़ों लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।
इस शिविर का आयोजन आशीर्वाद ब्लड सेंटर, सरायपाली के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों का जोश और जनभागीदारी देखने लायक रही। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को समिति की ओर से प्रमाण-पत्र, हेलमेट एवं स्मार्ट वॉच भेंट कर उनका सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सालर के सरपंच क्रांति उज्जवल सारथी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
मयंक पटेल ने कहा कि समाज सेवा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि ऐसे जनहितकारी कार्यों से साबित होती है। जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना सबसे बड़ा मानवीय कार्य है और भविष्य में भी क्षेत्र में इसी तरह के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया। रक्तदान के प्रति युवाओं में दिखा उत्साह इस बात का संकेत है कि समाज में सेवा और जागरूकता की भावना लगातार मजबूत हो रही है।


- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

