आप रोज-रोज एक ही तरह के सोया चंक्स खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया, स्वादिष्ट तथा हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो भूटान के लोकप्रिय व्यंजन एमा दात्शी से प्रेरित यह चीजी सोया चंक्स रेसिपी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है.
यह रेसिपी प्रोटीन, फाइबर और स्वाद का शानदार मेल है. लगभग 400 कैलोरी वाली यह डिश फिटनेस प्रेमियों, जिम जाने वालों और हेल्दी डाइट फॉलो करने वालों के लिए खास तौर पर उपयोगी मानी जा रही है.
सामग्री
सोया चंक्स – 50 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
हल्दी पाउडर – ¼ चम्मच
काली मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
नमक – स्वादानुसार
कॉर्न स्टार्च – 1 चम्मच
हरी शिमला मिर्च – 1
प्याज – 1 मध्यम आकार का
लहसुन – 5 से 6 कलियां
हरी मिर्च – 4 से 5
तेल – 1 से 2 चम्मच
चीज स्लाइस – 2
पानी – आवश्यकता अनुसार
बनाने की विधि
स्टेप 1
सबसे पहले सोया चंक्स को गर्म पानी में 10 से 15 मिनट तक भिगो दें. जब सोया चंक्स अच्छी तरह फूल जाएं तो उन्हें हाथ से दबाकर अतिरिक्त पानी पूरी तरह निकाल दें.
स्टेप 2
एक बड़े बाउल में सोया चंक्स डालें. इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, काली मिर्च, नमक और कॉर्न स्टार्च मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें ताकि सभी सोया चंक्स पर मसालों की परत चढ़ जाए.
स्टेप 3
एयर फ्रायर को 175 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें. मैरीनेट किए हुए सोया चंक्स को एयर फ्रायर में रखें और लगभग 10 मिनट तक कुरकुरा होने तक पकाएं. बीच में एक बार हल्का हिला दें.
स्टेप 4
इस दौरान एक पैन में तेल गर्म करें. उसमें बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
स्टेप 5
अब बारीक कटा लहसुन और हरी मिर्च डालें. 2 से 3 मिनट तक भूनें ताकि इनकी खुशबू अच्छी तरह निकल आए.
स्टेप 6
कटी हुई हरी शिमला मिर्च डालें और मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकाएं.
स्टेप 7
पैन में थोड़ा पानी डालकर मिश्रण को कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
स्टेप 8
अब दो चीज स्लाइस डालें और उन्हें पूरी तरह पिघलने दें. चीज के पिघलने के बाद सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर क्रीमी मिश्रण तैयार करें.
स्टेप 9
एयर फ्रायर से तैयार कुरकुरे सोया चंक्स निकालकर सर्विंग प्लेट में रखें.
स्टेप 10
तैयार चीजी वेजिटेबल मिश्रण को सोया चंक्स के ऊपर डालें और तुरंत गर्मागर्म परोसें.
यह स्वादिष्ट रेसिपी प्रोटीन, फाइबर और फ्लेवर का बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है. एक बार इसे चखने के बाद साधारण सोया चंक्स भी आपको बेहद खास लगने लगेंगे.
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
