घरेलू नुस्खे सदियों से हमारे जीवन का हिस्सा रहे हैं और कई बार ये छोटी-मोटी दिक्कतों में राहत भी देते हैं। लेकिन आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया पर दिखने वाले हर नुस्खे और दावे पर आंख मूंदकर भरोसा करना भारी पड़ सकता है।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर rekhajaiswal915 नाम के अकाउंट से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि सरसों के तेल, नमक और लौंग के पाउडर का मिश्रण दांतों का पीलापन पूरी तरह गायब कर उन्हें मोतियों जैसा सफेद बना सकता है। इस पोस्ट में डेंटिस्ट डॉक्टर उपासना वोहरा के हवाले से भी इसके ओरल हेल्थ बेनिफिट्स की बात कही गई है। लेकिन क्या यह घरेलू नुस्खा वाकई आपके दांतों को चमका सकता है या फिर इससे आपके मसूड़ों को कोई गंभीर नुकसान पहुंच सकता है?
वायरल वीडियो का दावा: क्या सच में मोती जैसे चमकेंगे दांत?
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो महिलाओं की बातचीत दिखाई गई है, जहां दांतों के पीलेपन से परेशान महिला को सामने वाली महिला एक खास मिश्रण से दांत घिसने की सलाह देती है। दावे के मुताबिक सरसों का तेल, सादा नमक और पीसी हुई लौंग का पाउडर का इस्तेमाल आपके पीले दांतों को मोती की तरह चमका सकते हैं। बस आपको करना ये है कि इन तीनों को मिलाकर दांतों पर रगड़ना है। इससे पीलापन तुरंत कम हो जाता है और ओरल हाइजीन बेहतर होती है।
एक्सपर्ट की राय: डॉक्टर उपासना वोहरा ने क्या कहा?
इस पोस्ट में डॉक्टर उपासना वोहरा बताती हैं कि थोड़ा सा सरसों का तेल, नमक और लौंग का पाउडर का मिश्रण तैयार कर लो। फिर इससे अपने पीले दातों पर रोज सुबह ब्रश करों। कुछ ही दिनों में दातों का पालीपन दूर हो जाएगा और वो मोती की तरह सफेद हो जाएंगे।
कैसे काम करता है ये मिश्रण आप भी जान लें?
अब ये जान लें कि ये मिश्रण कैसे काम करता है। सरसों का तेल और लौंग का पाउडर प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल होते हैं। यह मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने और मसूड़ों की सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
इस मिश्रण के इस्तेमाल से पहले ये बात जान लें
डॉक्टर के अनुसार, नमक एक ‘एब्रेसिव’ (खुरदरा पदार्थ) की तरह काम करता है। अगर इसे बहुत जोर से या रोजाना दांतों पर रगड़ा जाए, तो यह दांतों की सबसे ऊपरी सुरक्षात्मक परत यानी एनेमल (Enamel) को घिसकर नष्ट कर सकता है, जिससे दांतों में भयंकर सेंसिटिविटी (झनझनाहट) की समस्या हो सकती है।
दांतों पर कैसे करें इसका सुरक्षित इस्तेमाल? (How to Use Safely)
सबसे पहले एक छोटी कटोरी में आधा चम्मच सरसों का तेल लें। इसमें सिर्फ एक चुटकी पिसी हुई लौंग का पाउडर और नाममात्र (एक चुटकी से भी कम) बहुत बारीक नमक मिलाएं। ध्यान रहे कि नमक के दाने मोटे न हों।
हल्के हाथों से मसाज: इस पेस्ट को अपनी उंगली की मदद से दांतों और मसूड़ों पर बहुत हल्के हाथों से लगाएं। इसके लिए टूथब्रश का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, क्योंकि ब्रश के ब्रिसल्स के साथ नमक रगड़ने से दांत छिल सकते हैं।
कुल्ला करें: 1 से 2 मिनट तक हल्की मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से अच्छी तरह कुल्ला (Rinse) कर लें।
हफ्ते में सिर्फ 2-3 बार: डॉक्टर उपासना वोहरा के अनुसार, अच्छे रिजल्ट और सुरक्षा के लिए इस नुस्खे का इस्तेमाल सप्ताह में केवल 2 से 3 बार ही करना चाहिए। इसे अपने रोज़ के टूथपेस्ट से रिप्लेस कतई न करें।
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

