12 जून को सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुईं। रिलीज होने वाली फिल्मों में इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा, कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता, मनोज बाजपेयी की गवर्नर और विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म हॉंटेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट शामिल हैं।

लोगों को लगा था कि 12 जून को कंगना और इम्तियाज की फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा, इन दोनों फिल्मों के आगे कोई और फिल्म टिक नहीं पाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। विक्रम भट्ट की हॉंटेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट के ओपनिंग कलेक्शन ने लोगों को हैरान कर दिया है। हॉंटेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों ने इम्तियाज और कंगना दोनों ही फिल्मों को पछाड़ दिया है।
हॉंटेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट
हॉंटेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया है। विक्रम भट्ट की इस फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई की है। वहीं, आज यानी दूसरे दिन दोपहर दो बजे तक फिल्म ने 75 लाख की कमाई कर ली है। इस तरह फिल्म का अबतक का टोटल कलेक्शन 3.25 करोड़ हो गया है।
कास्ट: हॉंटेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट में महाक्षय चक्रवर्ती, प्रणीत भट्ट, चेतना पांडे और हेमंत पांडे जैसे कलाकार नजर आए हैं।
मैं वापस आऊंगा
इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा की बात करें तो इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उस तरह की ओपनिंग नहीं कर पाई है। मैं वापस आऊंगा ने पहले दिन केवल 1.15 करोड़ की कमाई की। वहीं, दूसरे दिन की बात करें तो अबतक फिल्म की कमाई 33 लाख हुई है। इस तरह फिल्म का अबतक का टोटल कलेक्शन 1.48 करोड़ ही हुआ है।
कास्ट: मैं वापस आऊंगा की बात करें तो इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आई हैं।
भारत भाग्य विधाता
भारत भाग्य विधाता की बात करें तो इस फिल्म को मनोज तपाड़िया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ की कमाई की। वहीं, दूसरे दिन यानी आज दोपहर दो बजे तक फिल्म ने 36 लाख कमाए हैं। इस तरह से फिल्म का अबतक का टोटल कलेक्शन 1.36 करोड़ हो गया है
कास्ट: फिल्म में कंगना रनौत, गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और जाहिद खान जैसे कलाकार नजर आए हैं। कंगना रनौत की ये फिल्म साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के दौरान मेडिक्स स्टाफ और नर्सों की बहादुरी को पेश करती है।
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

