पहला वनडे मैच आज धर्मशाला में खेला गया, जहां टॉस जीतकर भारतीय टीम (Team India) ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) ने विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) ने शतक की बदौलत अफगानिस्तान की टीम ने 24.5 ओवरों में 194 रन बनाए.

इसके जवाब में भारतीय टीम (Team India) ने सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 22.5 ओवरों में ही मैच को अपने नाम कर लिया. भारत के लिए केएल राहुल (KL Rahul) और कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) नाबाद लौटे. हालांकि भारतीय टीम (Team India) ये मैच एक समय गंवा चुकी थी, लेकिन कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के मास्टरस्ट्रोक से टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की.
रहमानुल्लाह गुरबाज़ के अलावा बाकि बल्लेबाजों ने किया निराश
अफगानिस्तान की टीम जब बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी तो टीम को एक के बाद एक लगातार 3 झटके लगे. 26 रनों पर ही अफगानिस्तान की टीम 3 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन एक छोर से रहमानुल्लाह गुरबाज़ और दूसरे छोर से हशमतुल्लाह शाहिदी ने पारी को संभाला और अफगानिस्तान को 100 रनों के पार पहुंचाया. इस जोड़ी के नीतीश रेड्डी ने रहमानुल्लाह गुरबाज़ को आउट करके तोड़ा, लेकिन तब तक रहमानुल्लाह गुरबाज़ अपना शतक पूरा कर चुके थे.
रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 51 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्के की मदद से 102 रन बनाए. वहीं हशमतुल्लाह शाहिदी ने 30 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली, जबकि उसके बाद आने वाले बल्लेबाज अजमतुल्लाह ओमारजई ने 16 गेंदों में 3 छक्के की मदद से 26 रनों की पारी खेली. इन तीनों बल्लेबाजों की बदौलत अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवरों में 194 रन बनाने में सफल रही, लेकिन वो 1 गेंद पहले ही आलआउट हो गई.
भारत के लिए इस दौरान दोनों ओपनर बल्लेबाज गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने 3-3 विकेट झटके. वहीं अर्शदीप सिंह और नीतीश रेड्डी ने 2-2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर के विकेट का खाता खाली रहा.
गौतम गंभीर के इस संदेश से जीता Team India
भारतीय टीम (Team India) जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की, लेकिन शुभमन गिल की गलती की वजह से रोहित शर्मा को रनआउट होना पड़ा. रोहित शर्मा ने इस दौरान 16 गेंदों में सिर्फ 16 रन बनाए. इसके बाद आए नए बल्लेबाज ईशान किशन ने रनों की गति कम नही होने दिया. ईशान किशन ने 22 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 34 रन बनाए.
ईशान किशन के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन सिर्फ 12 रन बनाकर एक खराब शॉट खेलकर आउट हुए, लेकिन केएल राहुल ने इसके बाद आकर जिम्मेदारी भरी पारी खेली और भारत की जीत में अहम योगदान दिया. केएल राहुल ने 19 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 39 रन बनाए.
केएल बल्लेबाजी करने आए उस दौरान शुभमन गिल शतक के करीब थे, लेकिन केएल राहुल ने शुभमन गिल को बताया की गौतम गंभीर ने बोला है कि शतक का इंतजार नही करना है, बल्कि मैच जल्दी खत्म करना है और केएल ने 19 गेंद में 39 रनों की तेज पारी खेलते हुए एच को 22.5 में खत्म किया और भारत (Team India) को 7 विकेट से जीत मिली, इस दौरान शुभमन गिल ने भी 66 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 84 रनों की पारी खेली.
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

