बिलाईगढ़। संस्कार भवन लेंधरा में भाजपा मंडल लेंधरा (विधानसभा सारंगढ़) की महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान को लेकर व्यापक चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प के साथ पूर्ण हुए 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही 8 से 12 जून तक आयोजित मीडिया संवाद, 8 से 14 जून तक चलने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान, घर-घर संपर्क, चौपाल, लाभार्थी संवाद एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। 5 जून से 23 जून तक आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित करने की रणनीति भी बनाई गई।
बैठक में मंडल प्रभारी रामनारायण देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संजू साहू शामिल हुए। रामनारायण देवांगन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना भाजपा की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।
उनके प्रेरणादायी संबोधन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ पर “संपर्क से समर्थन” अभियान चलाया जाएगा। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया गया तथा उन्हें संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती शारदा शोभाचंद मालाकार ने की। इस अवसर पर मंडल महामंत्री दयाराम चौधरी एवं सोमनाथ गिरी गोस्वामी, भाजपा जिला मंत्री विलाश सारथी, जिला सह कोषाध्यक्ष एवं सरपंच संघ अध्यक्ष मोहन पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता भूतनाथ पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष संत राम पटेल, अजजा मोर्चा अध्यक्ष पूरन बरिहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- स्वच्छता से रोजगार तक: कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू का औचक निरीक्षण, लेमन ग्रास प्लांटेशन और मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा…. - June 10, 2026
- व्यापारियों की मांगों पर कलेक्टर गंभीर: इंडस्ट्रियल पार्क, नजूल रिकॉर्ड और चैंबर भवन के लिए जमीन की मांग को मिला सकारात्मक आश्वासन… - June 10, 2026
- मॉडल आंगनबाड़ी पहुंचीं कलेक्टर, व्यवस्थाओं की सराहना, कुपोषित बच्चों पर विशेष निगरानी के निर्देश… - June 10, 2026

