जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। प्रदेश सरपंच संघ सचिव और रायगढ़ जिलाध्यक्ष सरपंच संघ मोती पटेल ने मितानिन दिवस के उपलक्ष्य पर मितानिनों को साड़ी और श्रीफल देकर सम्मानित किया। मितानिन ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की सबसे निचली लेकिन वहां स्वास्थ्य ढांचा की नींव होती है। जो लोगों तक पहुंचकर न सिर्फ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखती है बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करती है।


प्रतिवर्ष 23 नवम्बर को मितानिन दिवस मनाया जाता है। जो उनके सेवा और सहयोग के लिए सामूहिक आभार प्रकट करने का अवसर होता है। इसी उपलक्ष्य में श्री पटेल ने मितानिनों की कार्य की प्रशंसा करते हुए श्रीफल व साड़ी उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया।
क्या कहते हैं मोती पटेल–
जिला सरपंच संघ अध्यक्ष मोती पटेल ने बताया कि गांव में मितानिनों को कई तरह के कार्य करने होते है जैसे- जचकी, टीकाकरण, बच्चों का वजन करना, आहार की जानकारी देना, नवजात के सात लक्षण इसके अतिरिक्त मलेरिया, दस्त, निमोनिया, बीमार नवजात, टीवी, कुष्ठ, पीलिया, कुपोषण, कृमि, गर्भवति पंजीयन, प्रसव पूर्व चार जांच, संस्थागत प्रसव, महिलाओं की खास समस्याएं सहित शासन-प्रशासन का कार्य भी निस्वार्थ भाव से करतीं हैं। इसलिए मितानिनों को उनके कार्य के लिए सम्मान करने में उन्हें गर्व महसूस हो रही है।
- बंजर भूमि को ‘पुष्प वाटिका’ बनाने वाली शिक्षिकामणिप्रभा त्रिपाठी सेवानिवृत्त..30 वर्षों के सेवाकाल के बाद नम आँखों से दी गई विदाई.. - April 29, 2026
- शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई धार: मुकेश कुर्रे ने संभाला बरमकेला बीईओ का पदभार..कर्मचारी फेडरेशन ने किया भव्य स्वागत.. - April 29, 2026
- डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव बने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए CMHOस्वास्थ्य सेवाओं में जगी नई उम्मीद.. - April 29, 2026
