सारंगढ़। सारंगढ़ जिले के ग्राम पीपरभावना में उस वक्त मातम पसर गया, जब ग्राम निवासी भूषण कुर्रे (पिता स्वर्गीय धजा राम कुर्रे) की भिनोदा के पास एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा भूषण की मोटरसाइकिल और एक ट्रक के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ। हादसे के बाद से ही पीड़ित परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है।
मृतक भूषण कुर्रे अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य और सहारा था। वह शादीशुदा था और उसके छोटे बच्चे हैं। भूषण के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है और उसके तीन बड़े भाई (पुष्पेंद्र कुर्रे, कन्हैया और प्रकाश कुर्रे) हैं, परंतु सभी भाई काफी समय पहले ही अलग हो चुके हैं।
भूषण की असमय मौत के बाद उसकी पत्नी और बच्चों के सामने जीवन-यापन का गहरा संकट खड़ा हो गया है। वर्तमान में पूरा परिवार घर चलाने में पूरी तरह असमर्थ है।

प्रशासन से मुआवजे और रोजगार की गुहार-
इस दुखद घटना को लेकर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से उचित न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के आश्रित बच्चों के लालन-पालन और परवरिश के लिए सरकार उचित कार्रवाई करे।
पीड़ित परिवार की गंभीर आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाए।
परिवार के सदस्यों को आर्थिक संबल देने के लिए रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
इस संबंध में मृतक भूषण के भाइयों, गांव के पूर्व सरपंच लक्ष्मण कुर्रे, और वर्तमान सरपंच पन्ना लाल बंजारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने एकजुट होकर मुआवजे की मांग उठाई है। मांग करने वालों में मुख्य रूप से लहाराम, कुमार, मोती राम, लकेश्वर कुर्रे, छुनु कुर्रे, गणेश राम, कमलेश खटकर, खगेन्द्र खटकर और अनिल खटकर समेत कई ग्रामीण शामिल हैं।
- कलेक्टर के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, मैसेज भेजकर मचाई हलचल! - September 10, 2026
- सारंगढ़:डीईओ पटेल का फेडरेशन ने किया अभिनंदन, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा… - September 10, 2026
- 27 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच, कुपोषित बच्चों का किया चिन्हांकन… - September 10, 2026
