बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा की भटगांव-बिलाईगढ़ मंडल स्तरीय बैठक सामाजिक एकजुटता और पारिवारिक समरसता की एक अनूठी मिसाल बनकर संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जहां समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सूझबूझ से साल भर से अलग रह रहे कई पति-पत्नियों के बीच आपसी सुलह कराकर उनके उजड़ते आशियाने को फिर से बसाया गया, वहीं समाज की मजबूती के लिए बिलाईगढ़ भटगांव मंडल की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन भी संपन्न हुआ।
इस गरिमामयी बैठक में राष्ट्रीय महासचिव लखन दास वैष्णव (रायपुर) की विशिष्ट उपस्थिति रही। इसके साथ ही सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष श्री लखन दास वैष्णव, प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री विश्वनाथ बैरागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी जगन्नाथ बैरागी, प्रदेश प्रवक्ता श्री हीरा दास वैष्णव, सक्ती जिलाध्यक्ष शशिभूषण वैष्णव, जांजगीर जिलाध्यक्ष नोहर दास, जैजैपुर अध्यक्ष विष्णु दास वैष्णव, डभरा अध्यक्ष श्री कीर्तन वैष्णव, बरमकेला मंडल अध्यक्ष मोहर दास वैष्णव और बरमकेला मंडल सचिव वासुदेव दास सहित दर्जनों पदाधिकारीयों की मौजूदगी में सभा की रूपरेखा तय की गई।

टूटते रिश्तों को समाज ने दी नई जिंदगी-
बैठक का सबसे संवेदनशील और सराहनीय पहलू सामाजिक न्याय का रहा। पिछले एक साल से मनमुटाव के चलते अलग-अलग रह रहे कई विवाहित जोड़ों (पति-पत्नी) को समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एक मंच पर बैठाया। आपसी समझाइश और सामाजिक मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों के बीच की कड़वाहट दूर हुई और वे पुनः साथ रहने को राजी हुए। समाज के इस कदम की चौतरफा सराहना हो रही है।
निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न –


बैठक के दौरान सर्वसम्मति से समाज की नई जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसमें पूर्व कार्यकारिणी को यथावत रखते हुए निम्नलिखित पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया जिसमे
संरक्षक श्री घासी दास वैष्णव, ब्लॉक अध्यक्षश्री जीतेन्द्र दास वैष्णव, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री तिलक दास वैष्णव,
ब्लॉक कोषाध्यक्ष श्री चूड़ामणि वैष्णव,
ब्लॉक सचिव श्री देवदास दास वैष्णव,
महिला अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी देवी वैष्णव (भटगांव),
हेमंत वैष्णव, भगवान दास वैष्णव और लक्ष्मी दास वैष्णव को युवा अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है।
श्री गोपाल दास वैष्णव (धनसीर) को समाज का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के वरिष्ठों का आभार जताते हुए कहा कि वे वैष्णव समाज की एकता, कल्याण और कुरीतियों को दूर करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।




- कलेक्टर के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, मैसेज भेजकर मचाई हलचल! - September 10, 2026
- सारंगढ़:डीईओ पटेल का फेडरेशन ने किया अभिनंदन, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा… - September 10, 2026
- 27 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच, कुपोषित बच्चों का किया चिन्हांकन… - September 10, 2026
