सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 जून 2026। आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन कला के क्षेत्र में प्रतिभाशाली युवाओं और विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार के संस्कृति विभाग ने बड़ी पहल की है। विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना 2021 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिले के पात्र युवा कलाकार और छात्र 15 जून 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक आवेदक अपने आवेदन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कोसीर रोड, कॉलेज के पास, सारंगढ़ में कार्यालयीन समय के दौरान जमा कर सकते हैं। यह योजना विशेष रूप से उन होनहार कलाकारों और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है, जो आर्थिक अभाव के बावजूद अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास कर रहे हैं।
योजना की नियमावली के अनुसार गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत पिछले 6 माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दो प्रशिक्षार्थियों की प्रविष्टियां संबंधित जिलाध्यक्ष की अनुशंसा के साथ प्रस्तुत की जानी होंगी। वहीं स्कूल शिक्षा अथवा उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए संबंधित संस्था प्रमुख की अनुशंसा अनिवार्य रखी गई है।
संस्कृति विभाग ने बताया कि योजना की विस्तृत नियमावली एवं निर्धारित आवेदन प्रारूप गूगल ड्राइव पर उपलब्ध है। आवेदक निर्धारित प्रारूप डाउनलोड कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकते हैं।
यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और प्रदेश की कला, संस्कृति एवं शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पात्र युवा कलाकारों और विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।

- सारंगढ़ पहुंचेंगी कांग्रेस की सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग, कार्यकर्ताओं संग करेंगी अहम मंथन… - July 26, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती और टीआई प्रमोद यादव की रणनीति का असर, 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार… - July 26, 2026
- सारंगढ़:’नारी सम्मान निधि’ के नाम पर 2.38 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - July 26, 2026




