सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 जून 2026। जिले के सारंगढ़, सरिया और भटगांव सहित छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026 एवं 2026-28 के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य सरकार द्वारा प्रवेश पोर्टल खोल दिए जाने से तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं को बड़ा अवसर मिला है।
आईटीआई में संचालित कोपा, फीटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन सहित अन्य व्यवसायों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पहले चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी घर बैठे प्रवेश पोर्टल पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी चॉइस सेंटर या कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज और अन्य जानकारी निर्धारित प्रारूप में अपलोड करनी होगी।
प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा 16 जून 2026 को मेरिट सूची एवं चयन सूची जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
अधिकारियों के अनुसार यदि प्रथम चरण के बाद सीटें रिक्त रहती हैं तो प्रवेश प्रक्रिया को द्वितीय एवं तृतीय चरण में भी संचालित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिल सके।
जिला प्रशासन एवं आईटीआई प्रबंधन ने पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। आईटीआई प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल प्राप्त होगा, जिससे उनके लिए स्वरोजगार एवं रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

- लोक कलाकारों ने संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे के कार्यों को सराहा… - September 10, 2026
- सरसीवां पुलिस का साइबर वार: गांव-गांव पहुंचकर ठगी के जाल से बचने का दिया मंत्र… - September 10, 2026
- सारंगढ़:कर्मचारी हितों की आवाज लेकर मंत्री बघेल के दरबार पहुंचा फेडरेशन, मांगों और समस्याओं पर हुई सकारात्मक चर्चा… - September 10, 2026
