सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 जून 2026। बच्चों की असाधारण प्रतिभा, साहस और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। यह देश का प्रतिष्ठित सम्मान है, जिसे प्रतिवर्ष भारत के राष्ट्रपति द्वारा उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर देश का नाम रोशन किया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरस्कार हेतु नामांकन प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के पात्र बच्चे इस सम्मान के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार के अंतर्गत वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
विशेष बात यह है कि इच्छुक बच्चे स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अभिभावक, शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संगठन अथवा अन्य व्यक्ति भी योग्य बच्चों का नामांकन कर सकते हैं। सभी आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in/ पर विजिट किया जा सकता है।
राज्य शासन ने प्रदेश के प्रतिभाशाली बच्चों, अभिभावकों और संस्थाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की है, ताकि बच्चों की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल सके और वे देश के सर्वोच्च बाल सम्मानों में स्थान प्राप्त कर सकें।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 प्रतिभाशाली बच्चों के लिए राष्ट्रीय पहचान हासिल करने का एक सुनहरा अवसर है।

- सारंगढ़ पहुंचेंगी कांग्रेस की सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग, कार्यकर्ताओं संग करेंगी अहम मंथन… - July 26, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती और टीआई प्रमोद यादव की रणनीति का असर, 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार… - July 26, 2026
- सारंगढ़:’नारी सम्मान निधि’ के नाम पर 2.38 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - July 26, 2026




