सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 जून 2026। छत्तीसगढ़ के 12वीं उत्तीर्ण युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा विभिन्न विभागों में पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में प्रयोगशाला परिचारक पदों पर भर्ती हेतु बायोलॉजी विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से 8 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए रोजगार का अच्छा अवसर मानी जा रही है।
वहीं जल संसाधन विभाग में अनुरेखक (सिविल) पद के लिए भी आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस पद के लिए ड्राइंग विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण अथवा निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
व्यापम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। हालांकि राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने पर जमा की गई परीक्षा शुल्क राशि उसी बैंक खाते में वापस प्राप्त करेंगे, जिससे शुल्क का भुगतान किया गया होगा।
अभ्यर्थियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी, पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा योजना एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

- लोक कलाकारों ने संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे के कार्यों को सराहा… - September 10, 2026
- सरसीवां पुलिस का साइबर वार: गांव-गांव पहुंचकर ठगी के जाल से बचने का दिया मंत्र… - September 10, 2026
- सारंगढ़:कर्मचारी हितों की आवाज लेकर मंत्री बघेल के दरबार पहुंचा फेडरेशन, मांगों और समस्याओं पर हुई सकारात्मक चर्चा… - September 10, 2026
