सारंगढ़, 05 जून 2026।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के कुशल नेतृत्व एवं पर्यावरण के प्रति उनकी संवेदनशील सोच के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार, औषधीय एवं सजावटी पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया।
डॉ. दीपक जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया तथा उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। उनके नेतृत्व में अस्पताल परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल साबित हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य का गहरा संबंध है। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की अपील की।
जिला चिकित्सालय परिसर में लगाए गए पौधे भविष्य में मरीजों, परिजनों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ हवा, शीतल छांव और सकारात्मक वातावरण प्रदान करेंगे। डॉ. दीपक जायसवाल की यह पर्यावरण हितैषी सोच न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करने वाला अनुकरणीय उदाहरण भी है।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. जायसवाल ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पर्यावरण प्रहरी के रूप में कार्य करने का संदेश देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया।

- छत्तीसगढ़:दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा, 6 साल की भतीजी का अपहरण कर किया था रेप, चाचा ने हत्या कर कार में रख दी थी लाश… - September 11, 2026
- छत्तीसगढ़:मंदिर में पूजा कराई, गंगाजल पिलाया, उसके बाद दी अंतिम संस्कार की अनुमति, 8 साल पहले धर्म बदल चुका था परिवार… - September 11, 2026
- आज से बैंकों में लगा ताला! लगातार इतने दिनों तक नहीं होगा कोई काम, पैसा निकालने से पहले पढ़ें पूरी खबर… - September 11, 2026
