सारंगढ़-बिलाईगढ़, 05 जून 2026। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सारंगढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “हमारी भूमि, हमारा भविष्य” के अनुरूप प्रशिक्षणार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, भूमि संवर्धन तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान में संचालित राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों को वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने पर्यावरण को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आरसेटी के फैकल्टी अतुल कुमार मिश्रा, कार्यालय सहायक विमला पटेल, मधु यादव, सहायक कर्मचारी उमेश बरेठ एवं राजमिस्त्री प्रशिक्षण के गेस्ट डोमेन ट्रेनर मोहित राम जायसवाल उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
उल्लेखनीय है कि आरसेटी द्वारा स्वरोजगार उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय जागरूकता संबंधी गतिविधियों का भी नियमित आयोजन किया जाता है, जिससे प्रशिक्षणार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और सतत विकास के प्रति जागरूकता विकसित हो सके।


- छत्तीसगढ़:दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा, 6 साल की भतीजी का अपहरण कर किया था रेप, चाचा ने हत्या कर कार में रख दी थी लाश… - September 11, 2026
- छत्तीसगढ़:मंदिर में पूजा कराई, गंगाजल पिलाया, उसके बाद दी अंतिम संस्कार की अनुमति, 8 साल पहले धर्म बदल चुका था परिवार… - September 11, 2026
- आज से बैंकों में लगा ताला! लगातार इतने दिनों तक नहीं होगा कोई काम, पैसा निकालने से पहले पढ़ें पूरी खबर… - September 11, 2026
