छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर आपत्ति जताई गई है। मामले जेल के नवागांव का है। महिला के भाई महिला का अंतिम संस्कार ईसाई धर्म के अनुसार करना चाहते थे लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध किया।

ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव में अंतिम संस्कार हिन्दू रीति-रिवाज के साथ ही किया जाएगा।
क्या है मामला
मामला सिहावा थाना क्षेत्र के नवागांव का है। यहां रहने वाली पियन साहू का बधुवार को अचानक निधन हो गया था। पियन बाई तलाकशुदा थी। पति से तलाक के बाद वह अपने भाइयों के साथ रहती थी। पियन साहू की मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की, लेकिन ग्रामीणों और समाज के लोगों ने ईसाई धर्म से अंतिम संस्कार का विरोध किया।
ग्रामीणों का कहना था कि अंतिम संस्कार गांव और समाज की परंपरा के अनुसार किया जाना चाहिए। ग्रामीणों और समाज के लोगों ने परिवार पर धर्म परिवर्तन कर गांव की परंपराओं से अलग रहने का आरोप लगाया।
चर्चा के बाद बनी सहमति
परिवार और ग्रामीणों के साथ चली कई घंटे की बैठक के बाद परिवार ने इस बात की सहमति जताई की वह हिन्दू धर्म और अपने समाज के साथ रहने को तैयार है। इसके बाद महिला के हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने पर सहमति बनी।
परिवार की कराई गई वापसी
सहमति के बाद ग्रामीणों ने परिवार के सदस्यों के पैर धोए। गंगाजल पिलाया गया, तुलसी पत्र खिलाया गया और तिलक लगाकर प्रसाद बांटा गया। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद परिवार की समाज में वापसी कराई गई। इसके बाद महिला का हिंदू रीत-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया।
8 साल पहले ईसाई धर्म से जुड़ा था परिवार
मृतिका पियन साहू के भाई उमेश साहू ने बताया कि उनका परिवार करीब 8 साल से ईसाई मिशनरी से जुड़ा था। अब परिवार ने आगे समाज के साथ रहने की बात कही है।
- छत्तीसगढ़:दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा, 6 साल की भतीजी का अपहरण कर किया था रेप, चाचा ने हत्या कर कार में रख दी थी लाश… - September 11, 2026
- छत्तीसगढ़:मंदिर में पूजा कराई, गंगाजल पिलाया, उसके बाद दी अंतिम संस्कार की अनुमति, 8 साल पहले धर्म बदल चुका था परिवार… - September 11, 2026
- आज से बैंकों में लगा ताला! लगातार इतने दिनों तक नहीं होगा कोई काम, पैसा निकालने से पहले पढ़ें पूरी खबर… - September 11, 2026
