ऐसे में शनिवार व रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंक तीन दिनों तक बंद रहेंगे।

Bank Strike September 2026 बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस 5-डे वर्किंग की मांग पर हड़ताल पर जाएंगे। बैंककर्मियों की मांग एक हफ्ते में बैंकों में पांच दिन का काम (वर्क डेज) लागू करना है। यूनियन का कहना है कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। ऐसे में हड़ताल के दिन बैंक ब्रांच में सामान्य कामकाज पर असर हो सकता है।
कुछ सर्विसेस उपलब्ध रह सकती हैं
11 सितंबर की बैंक हड़ताल का सबसे ज्यादा असर बैंक ब्रांच के कामकाज पर पड़ सकता है। कैश जमा, चेक क्लियरेंस, KYC, लोन से जुड़े काम जैसी सर्विसेस में देरी या रुकावट संभव है। हालांकि, इस स्थिति में डिजिटल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी कुछ सर्विसेस आम तौर पर उपलब्ध रह सकती हैं।
5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी
बैंक यूनियनों की लंबे समय से मांग है कि बैंकों में भी हफ्ते में पांच दिन काम होना चाहिए। यूनियनों का प्रस्ताव है कि सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना काम के घंटे कुछ बढ़ाए जा सकते हैं, ताकि शनिवार को छुट्टी दी जा सके। उनका कहना है कि कई दूसरे वित्तीय संस्थानों में पहले से पांच दिन का कामकाजी सप्ताह लागू है। मार्च 2024 में हुए 12वें द्विपक्षीय समझौते और 9वें संयुक्त नोट में भी पांच दिन के सप्ताह का प्रस्ताव शामिल था। लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है।
PLI को लेकर भी नाराजगी
बैंक कर्मचारियों की नाराजगी सिर्फ पांच दिन के कामकाज करने तक सीमित नहीं है। यूनियनें पब्लिक सेक्टर के बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (Performance Linked Incentive) यानी PLI व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठा रही हैं।
रायपुर में भी कामकाज रहेगा प्रभावित (Raipur Bank Strike)
वहीं इस देशव्यापी हड़ताल का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है, राजधानी रायपुर के भी बैंक यूनियनों ने 5-डे बैंकिंग लागू करने की मांग का समर्थन किया है। जिसे लेकर बैंककर्मी आज सुबह 10:30 बजे से PNB, मोती बाग चौक में प्रदर्शन करेंगे।
26 अक्टूबर से देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी
बैंक यूनियनों ने ने कहा है कि अगर मांगों पर समाधान नहीं निकलता है, तो 26 अक्टूबर से देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी गई है। वहीं, देश के सबसे बड़े
- छत्तीसगढ़:दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा, 6 साल की भतीजी का अपहरण कर किया था रेप, चाचा ने हत्या कर कार में रख दी थी लाश… - September 11, 2026
- छत्तीसगढ़:मंदिर में पूजा कराई, गंगाजल पिलाया, उसके बाद दी अंतिम संस्कार की अनुमति, 8 साल पहले धर्म बदल चुका था परिवार… - September 11, 2026
- आज से बैंकों में लगा ताला! लगातार इतने दिनों तक नहीं होगा कोई काम, पैसा निकालने से पहले पढ़ें पूरी खबर… - September 11, 2026
