सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों एवं आश्रमों में भावनात्मक और प्रेरणादायी पहल करते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के तहत वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश एवं सहायक आयुक्त डॉ. बद्रीश सुखदेवे के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
अभियान के तहत विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने अपने पिता, दादा-दादी, नाना-नानी तथा अन्य पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगाए। पौधारोपण को केवल एक औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए प्रत्येक पौधे का नामकरण किया गया तथा उनकी नियमित देखरेख सुनिश्चित करने के लिए विशेष रजिस्टर भी संधारित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। पौधों की सुरक्षा एवं संवर्धन की जिम्मेदारी छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को सौंपी गई, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें।
इस अवसर पर कनिष्ठ लेखा अधिकारी शिवकुमार महिलांगे, राजकुमार अजगले, विमल कुमार अजगल्ले, आदित्य (एनसीसी प्रभारी), छात्रावास अधीक्षक संतराम धृतलहरे, विजय टंडन, महेंद्र चौहान, उर्मिला अजगल्ले, दिव्या तिवारी, सरिता कैवर्त, एनसीसी के छात्र-छात्राएं तथा विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पूर्वजों के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव का अनूठा संदेश देकर सभी को प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।


- रायगढ़ में बदला स्थानीय अवकाश: 9 नवंबर की छुट्टी अब 15 सितंबर को, नवाखाई पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर… - September 10, 2026
- शिक्षा सेवा की मिसाल: भागवत साहू ने बच्चों को बांटी निशुल्क कॉपी-पेन… - September 10, 2026
- साइबर ठगी पर पुलिस का वार, 101 जगह 7,342 लोगों को किया जागरूक… - September 10, 2026
