छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की दुष्कर्म और हत्या के मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। 6 साल 3 माह की मासूम बालिका से रेप के आरोपी सोमेश यादव को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है।

फांसी की सजा पाने वाला आरोपी मासूम बच्ची का चाचा है। घटना सात अप्रैल 2025 की है। जब आरोपी ने अपनी ही भतीजी को अगवा कर रेप किया था। अपर सत्र न्यायाधीश, चतुर्थ एफटीएससी, विशेष न्यायालय पॉक्सो दुर्ग ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए यह फैसला सुनाया है।
कन्या भोज से गायब हुई थी मासूम
पुलिस के अनुसार, रामनवमी के अवसर पर बच्ची कन्या भोज में शामिल होने के लिए सुबह अपने घर से निकली थी। इसके बाद वह अचानक लापताहो गई। दोपहर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की। बच्ची का पता नहीं चलने पर उन्होंने मोहन नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
कार में मिली थी बच्ची
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की। इसी दौरान बच्ची के घर के पास ट्रांसफार्मर के समीप खड़ी एक कार में उसका शव मिला। बच्ची के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। पुलिस ने जांच के बाद मामले में 24 वर्षीय चाचा के खिलाफ अपराध दर्ज किया।
पुलिस ने जुटाए थे सबूत
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर डीएनए, जैविक, चिकित्सकीय, सीसीटीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को जुटाया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके मेमोरेण्डम के आधार पर संबंधित वस्तुओं की बरामदगी की गई। एफएसएफ और डीएनए जांच समेत वैज्ञानिक साक्ष्यों को अभियोजन के माध्यम से न्यायालय में पेश किया गया।
कोर्ट ने क्या फैसला दिया
न्यायालय ने पॉक्सो अधिनियम की धारा 6(1) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मृत्युदंड और प्रत्येक धारा में 5 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। वहीं धारा 238(क) के तहत 5 वर्ष सश्रम कारावास और 1 हजार रुपये अर्थदंड की सजा दी गई। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। मृत्युदंड की पुष्टि की प्रक्रिया अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर में होगी। पीड़ित परिवार को आहत प्रतिकर योजना के तहत 7 लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का निर्देश भी दिया गया है।
- छत्तीसगढ़:दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा, 6 साल की भतीजी का अपहरण कर किया था रेप, चाचा ने हत्या कर कार में रख दी थी लाश… - September 11, 2026
- छत्तीसगढ़:मंदिर में पूजा कराई, गंगाजल पिलाया, उसके बाद दी अंतिम संस्कार की अनुमति, 8 साल पहले धर्म बदल चुका था परिवार… - September 11, 2026
- आज से बैंकों में लगा ताला! लगातार इतने दिनों तक नहीं होगा कोई काम, पैसा निकालने से पहले पढ़ें पूरी खबर… - September 11, 2026
