सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 जून 2026। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाए रखने के लिए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। आदेश के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) लेंधरा का अतिरिक्त प्रभार डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा तथा बरमकेला परियोजना का अतिरिक्त प्रभार डिप्टी कलेक्टर राणा विजय को सौंपा गया है।
गौरतलब है कि इन दोनों परियोजनाओं की प्रभारी परियोजना अधिकारी सरोजनी मसीह गुलजार 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद दोनों पद रिक्त थे, जिससे विभागीय कार्यों के संचालन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब शिक्षा शर्मा लेंधरा परियोजना तथा राणा विजय बरमकेला परियोजना के प्रशासनिक और विभागीय कार्यों का संचालन करेंगे। इस निर्णय से महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं और गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन में गति आने की उम्मीद है।

- छत्तीसगढ़:दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा, 6 साल की भतीजी का अपहरण कर किया था रेप, चाचा ने हत्या कर कार में रख दी थी लाश… - September 11, 2026
- छत्तीसगढ़:मंदिर में पूजा कराई, गंगाजल पिलाया, उसके बाद दी अंतिम संस्कार की अनुमति, 8 साल पहले धर्म बदल चुका था परिवार… - September 11, 2026
- आज से बैंकों में लगा ताला! लगातार इतने दिनों तक नहीं होगा कोई काम, पैसा निकालने से पहले पढ़ें पूरी खबर… - September 11, 2026
