छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने 4 और लोगों को आरोपी बनाया है। ईडी ने अपनी छठवीं चार्जशीट में निखिल चंद्राकर, विजय भाटिया, टी.

भुवनेश्वर राव और प्रबीर शर्मा के नाम शामिल किए हैं। जानकारी के अनुसार इन चारों पर शराब सिंडिकेट से जुड़े करोड़ों रुपये के नकद लेनदेन में शामिल होने का आरोप है। निखिल चंद्राकर और विजय भाटिया का नाम पहले से चर्चित कोयला घोटाला मामले में भी सामने आ चुका है।
ईडी की ओर से दाखिल छठवीं चार्जशीट के बाद शराब घोटाला मामले में आरोपियों की कुल संख्या 81 से बढ़कर 85 हो गई है। जांच एजेंसी का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है। गौरतलब है कि शराब घोटाला मामला राज्य के सबसे चर्चित मामलों में से एक है, जिसकी जांच ईडी लगातार कर रही है। अब चार नए नाम जुड़ने से मामले ने एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।
जानिए क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला? (Chhattisgarh Liquor Scam)
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।
- हरिनाथ खूंटे ने मंत्री दयालदास बघेल से की सारंगढ़ के ताजा हालात और जनसमस्याओं के समाधान पर सीधी चर्चा…विरोधियों की बयानबाजी पर भारी पड़ी सक्रियता..सारंगढ़ के लंबित मामलों के निराकरण पर बनी सहमति… - September 12, 2026
- डॉ. जे. एन. शुक्ला के जन्मदिवस पर मनसा नर्सिंग होम ने दोहराया बेहतर स्वास्थ्य सेवा का संकल्प.. - September 12, 2026
- कन्या महाविद्यालय की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया निरीक्षण… - September 12, 2026
