सारंगढ़। राजधानी रायपुर में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल से सारंगढ़ क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे ने सौजन्य भेंट की। इस अहम मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच सारंगढ़ क्षेत्र के ताजा राजनीतिक घटनाक्रमों, जनहित से जुड़े मुद्दों और स्थानीय समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विस्तृत चर्चा हुई।
गौरतलब है कि विगत दिनों खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के सारंगढ़ प्रवास के दौरान आमजन और कार्यकर्ताओं द्वारा कई शिकायतें व मांगें रखी गई थीं, जिनका उस समय समयभाव के चलते स्थायी समाधान नहीं निकल सका था। इसी संदर्भ में हरिनाथ खूंटे की यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं को मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखकर उनके समाधान की दिशा तय कराई।

इस उच्चस्तरीय मुलाकात के बाद सारंगढ़ के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हाल ही में रेस्ट हाउस प्रकरण को लेकर कुछ स्थानीय नेता आधारहीन बयानबाजी और ओछी राजनीति कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश में जुटे थे। हरिनाथ खूंटे की राजधानी पहुंचकर मंत्री के साथ हुई इस सार्थक व मैराथन चर्चा ने ऐसे संकीर्ण मानसिकता वाले नेताओं को स्पष्ट संदेश दे दिया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हरिनाथ खूंटे ने अपनी सूझबूझ, संगठन के प्रति निष्ठा और जमीनी सक्रियता से विरोधियों के तमाम मंसूबों पर पानी फेर दिया है। जनता के मुद्दों पर सीधी और सकारात्मक पैरवी कर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वे केवल राजनीति नहीं, बल्कि क्षेत्र के वास्तविक विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देते हैं।


- हरिनाथ खूंटे ने मंत्री दयालदास बघेल से की सारंगढ़ के ताजा हालात और जनसमस्याओं के समाधान पर सीधी चर्चा…विरोधियों की बयानबाजी पर भारी पड़ी सक्रियता..सारंगढ़ के लंबित मामलों के निराकरण पर बनी सहमति… - September 12, 2026
- डॉ. जे. एन. शुक्ला के जन्मदिवस पर मनसा नर्सिंग होम ने दोहराया बेहतर स्वास्थ्य सेवा का संकल्प.. - September 12, 2026
- कन्या महाविद्यालय की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया निरीक्षण… - September 12, 2026
