सारंगढ़। कन्या महाविद्यालय की मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रशासन ने त्वरित पहल शुरू कर दी है। प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के निर्देश पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने एसडीएम श्री साहू को महाविद्यालय की आवश्यकताओं और समस्याओं की जांच के लिए भेजा। एसडीएम ने जनभागीदारी समिति के सदस्यों एवं महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने महाविद्यालय की छात्राओं से सीधे चर्चा की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने परिसर में क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल, शेड सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। छात्राओं ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
एसडीएम ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के लिए नए भवन की आवश्यकता को लेकर शासन स्तर पर प्रयास जारी हैं और इस दिशा में आवश्यक पहल की जा रही है।
बताया गया कि अरविंद हरिप्रिया ने प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा से कन्या महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की थी। इसके बाद मंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निरीक्षण कराया गया है। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार में समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद जगी है।
निरीक्षण के अवसर पर अरविंद हरिप्रिया, महाविद्यालय के प्राचार्य लोकेश पटेल सहित प्राध्यापकगण एवं जनभागीदारी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


- हरिनाथ खूंटे ने मंत्री दयालदास बघेल से की सारंगढ़ के ताजा हालात और जनसमस्याओं के समाधान पर सीधी चर्चा…विरोधियों की बयानबाजी पर भारी पड़ी सक्रियता..सारंगढ़ के लंबित मामलों के निराकरण पर बनी सहमति… - September 12, 2026
- डॉ. जे. एन. शुक्ला के जन्मदिवस पर मनसा नर्सिंग होम ने दोहराया बेहतर स्वास्थ्य सेवा का संकल्प.. - September 12, 2026
- कन्या महाविद्यालय की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया निरीक्षण… - September 12, 2026
