सारंगढ़: क्षेत्र के किसानों को हो रही खाद की किल्लत और कथित तौर पर आ रही व्यावहारिक समस्याओं के विरोध में आज जशपुर सेवा सहकारी समिति परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने खाद की कमी को लेकर नाराजगी जाहिर की। ब्लॉक कांग्रेस (अ.क्षेत्र समस्या निवारण सारंगढ़) के अध्यक्ष विकास कोसले के मार्गदर्शन में तय किया गया था। हालांकि, संगठन के युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विकास कोसले स्वयं इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति में आंदोलन का मैदानी समन्वय पंचायत प्रभारी (दहिदा) गुलशन भारती द्वारा किया गया, जिनकी देखरेख में प्रदर्शन शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा।

धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव रेशम लाल अजय, ब्लॉक उपाध्यक्ष विधाता पटेल, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश लहरे, संयुक्त महामंत्री मुकेश लहरे और मीडिया प्रभारी अश्वनी भारती उपस्थित थे। इसके साथ ही मुकेश भारद्वाज, सम्मेलाल लहरे, टिंकू जांगड़े, मंगल चंद, भीम सिंह बंजारे और गंगाराम सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांगों का समर्थन किया।
आंदोलन के समापन पर पंचायत प्रभारी गुलशन भारती ने उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों और किसानों की मौजूदगी में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि सहकारी समिति में खाद की किल्लत को तुरंत दूर किया जाए ताकि किसानों को बुआई और खेती के सीजन में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उपस्थित जनों ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।



- 5 जून को हर ग्राम पंचायत में गूंजेगा स्वच्छता और पर्यावरण का संदेश: विशेष ग्राम सभा में होंगे अहम संकल्प… - June 3, 2026
- खनिज माफियाओं पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: नियम उल्लंघन पर क्रेशर सील, जारी हुआ कारण बताओ नोटिस… - June 3, 2026
- सारंगढ़:शिक्षकों की 10 सूत्रीय मांगों पर गरजी शिक्षक कांग्रेस, बीईओ से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन… - June 3, 2026

