सारंगढ़-बिलाईगढ़, 2 जून 2026। मुख्यमंत्री के सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में बरमकेला विकासखंड के ग्राम झाल स्थित हाईस्कूल परिसर में 3 जून को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक सुशासन तिहार शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस शिविर में करपी, हट्टापाली, जोगनीपाली, तरेकेला, दुलोपाली, झिंकीपाली, डोंगरीपाली, घोघरा, खम्हरिया, झाल, जीरापाली, कोकबहाल, डूमरपाली, गौरडीह, बिर्नीपाली, पड़कीडीपा, परधियापाली, धौरादरहा एवं विष्णुपाली सहित कुल 19 गांवों के ग्रामीण शामिल होंगे।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने का प्रयास करेंगे। नागरिक अपनी मांग, सुझाव एवं शिकायतें सीधे प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने संबंधी कार्यवाही भी की जाएगी।
प्रशासन ने संबंधित गांवों के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखने की अपील की है, ताकि शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
