सारंगढ़-बिलाईगढ़।
जिले में अवैध कारोबार और जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अति. पुलिस अधीक्षक) श्री निमिषा पाण्डेय के कड़े निर्देशों और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती स्नेहिल साहू के कुशल मार्गदर्शन में, कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने अपनी टीम के साथ मिलकर जुआरियों के खिलाफ एक बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 6 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा, जिनके पास से कुल 7,350 रुपये नगद और ताश की पत्तियां बरामद की गई हैं।

जैसे ही मुखबिर से अवैध जुआ खेले जाने की सटीक सूचना मिली, कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने बिना वक्त गंवाए अपनी टीम को सक्रिय किया और रणनीतिक रूप से दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। थाना प्रभारी के इस त्वरित और कुशल नेतृत्व के कारण जुआरियों को मौके से भागने का जरा भी मौका नहीं मिला।
पहला मामला (कमलानगर)
पुलिस टीम ने पहली कार्रवाई कमलानगर सारंगढ़ के रंगमंच के पास की। यहाँ ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगा रहे तीन आरोपियों—अमित सिदार (वार्ड नं 11), सुरेंद्र पटेल (वार्ड नं 11) और जोहन निषाद (वार्ड नं 11) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। इनके पास और फड़ से पुलिस ने 4,550 रुपये नगद व 52 पत्ती ताश जब्त की।
दूसरा मामला (ग्राम कुर्रहा)-
दूसरी कार्रवाई ग्राम कुर्रहा के प्राथमिक स्कूल के पास की गई। यहाँ जुआ खेल रहे तीन अन्य आरोपियों—सागर चौरगे, देवेंद्र कुर्रे और चंद्रशेखर चौरगे (सभी निवासी कुर्रहा) को रंगे हाथों पकड़ा गया। इनके पास से पुलिस ने 2,800 रुपये नगद और ताश पत्ती बरामद की।
छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पकड़े गए सभी 6 आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली सारंगढ़ में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना प्रभारी और टीम की हो रही सराहना-
सारंगढ़ क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी प्रमोद यादव की इस त्वरित और सख्त कार्यशैली की जनता जमकर सराहना कर रही है। इस पूरी कामयाब कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के साथ सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) अंजान सिंह, आरक्षक संजय भारद्वाज और आरक्षक चंद्रेश सोनवानी का विशेष और सराहनीय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी।
- सारंगढ़ : अवैध शराब के काले साम्राज्य पर आबकारी स्ट्राइक..110 दिन मे 98 केस, 5 वाहन और 5 लाख की शराब जब्त.. - July 28, 2026
- अगस्त 2026 में कब पड़ेंगी कामिका और पुत्रदा एकादशी? जानें उदया तिथि के अनुसार सही व्रत की तारीख… - July 28, 2026
- थाइरॉइड की बीमारी में इन चीजों के सेवन से बना लें दूरी, वरना सेहत के लिए होगा खतरनाक… - July 28, 2026




