सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 मई 2026। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सोमवार, 1 जून 2026 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर ही मतगणना की जाएगी, जिससे परिणाम शीघ्र घोषित किए जा सकें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सारंगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरभाठा-अ, ग्वालीनडीह, कोतमरा एवं चंदाई में सरपंच पद के लिए मतदान होगा। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु विभिन्न ग्राम पंचायतों के वार्डों में पंच पद के लिए भी मतदान कराया जाएगा।
पंच पद के लिए ग्राम पंचायत बासीनबाहरा के वार्ड क्रमांक 11, गंतुली छोटे के वार्ड क्रमांक 4, बरभाठा-ब के वार्ड क्रमांक 6, दुर्गापाली के वार्ड क्रमांक 1, केडार के वार्ड क्रमांक 4, गाताडीह के वार्ड क्रमांक 9, बंजारी के वार्ड क्रमांक 2 तथा पिंडरी बा.पा. के वार्ड क्रमांक 4 में चुनाव होगा।
निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों एवं वार्ड क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है, ताकि मतदाता बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान संपन्न होने और मतगणना प्रक्रिया पूरी होने तक संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मदिरा का विक्रय, वितरण एवं संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और शांतिपूर्ण मतदान कर सफल निर्वाचन सुनिश्चित करने की अपील की है।

- जनजातीय प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर: पद्म पुरस्कार और जनजातीय गरिमा सम्मान 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित… - May 31, 2026
- व्यापम ने निकाली दो बड़ी भर्तियां, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर; 8 और 15 जून तक करें आवेदन… - May 31, 2026
- कल पंचायत चुनाव का महासंग्राम: 1 जून को मतदान, मतदान केंद्रों पर ही होगी मतगणना, शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध… - May 31, 2026

