सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 मई 2026। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। बायोलॉजी एवं ड्राइंग विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जारी सूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में प्रयोगशाला परिचारक पदों पर भर्ती हेतु बायोलॉजी विषय से 12वीं पास अभ्यर्थियों से 8 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वहीं जल संसाधन विभाग में अनुरेखक (सिविल) पदों के लिए ड्राइंग विषय सहित 12वीं उत्तीर्ण अथवा निर्धारित पात्रता रखने वाले अभ्यर्थियों से 15 जून 2026 तक आवेदन मांगे गए हैं।
व्यापम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। हालांकि राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा में उपस्थित होने पर जमा किया गया परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में लौटाई जाएगी, जिससे आवेदन के समय शुल्क का भुगतान किया गया होगा।
युवाओं से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है। भर्ती संबंधी पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।
इस भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश के हजारों युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर मिलने की उम्मीद है, जिससे रोजगार के नए द्वार

- आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 12 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी बदले, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला… - September 17, 2026
- 17 सितंबर 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से चमकेगा भाग्य, जानें किस राशि को मिलेगा धन, करियर और परिवार में लाभ… - September 17, 2026
- दिल्ली की जिम्मेदारी से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव, अमर पारवानी बने कैट के प्रदेश प्रभारी… - September 16, 2026
