सारंगढ़। जिले के साथ ही जनपद पंचायत सारंगढ़ क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच पदों के लिए 1 जून को होने वाले उपनिर्वाचन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सरपंच पद के लिए ग्राम पंचायत कोतमरा, ग्वालीनडीह और चंदाई में उपनिर्वाचन प्रस्तावित है। इनमें ग्राम पंचायत चंदाई में ग्रामीणों द्वारा सरपंच का चयन निर्विरोध किए जाने की जानकारी सामने आई है, जिससे वहां निर्वाचन की आवश्यकता नहीं रहेगी।
वहीं जनपद पंचायत सारंगढ़ क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतों में पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं उप निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार एन.के. सिन्हा ने मतदान दलों को रवाना करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान कर्मियों को बिना किसी भेदभाव के निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
मीडिया से चर्चा करते हुए तहसीलदार एन.के. सिन्हा ने बताया कि जिन पंचायतों में उपनिर्वाचन होना है, वहां प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में उपनिर्वाचन को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। प्रशासन का उद्देश्य मतदाताओं को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान का अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गरिमा बनी

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
