सारंगढ़-बिलाईगढ़, 30 मई 2026। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार पाने का एक शानदार अवसर सामने आया है। निजी सुरक्षा क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी एसआईएस लिमिटेड, अनूपपुर (मध्यप्रदेश) द्वारा 31 मई 2026 को थाना परिसर सारंगढ़ में निशुल्क भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस भर्ती शिविर का उद्देश्य इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को सुरक्षाकर्मी (सिक्योरिटी गार्ड) के रूप में रोजगार उपलब्ध कराना है। शिविर में योग्य उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
भर्ती शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। यह शिविर पूरी तरह निशुल्क है और इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
भर्ती संबंधी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8103841655 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह शिविर युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को बेहतर भविष्य की नई राह मिल सकेगी।

- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
- JSW प्लांट में साइबर सुरक्षा की पाठशाला, पुलिस ने बताया ठगी से बचने का तरीका… - September 14, 2026
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
