सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 मई 2026। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के सख्त निर्देश एवं खनि अधिकारी के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने ग्राम गुडेली-टिमरलगा क्षेत्र में बुधवार को सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से गौण खनिज चूनापत्थर का परिवहन करते हुए दो हाईवा वाहनों को पकड़ा गया, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
खनिज अमले की टीम ने कार्रवाई करते हुए हाईवा क्रमांक CG-13-AQ-6075, जिसके वाहन मालिक घनश्याम पटेल निवासी गुडेली सारंगढ़ हैं, तथा हाईवा क्रमांक CG-13-AQ-4044, जिसके वाहन मालिक दीपक कुमार अग्रवाल निवासी कोतरा रोड रायगढ़ बताए गए हैं, को जब्त कर थाना सारंगढ़ की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया है।
प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी कलेक्टर के निर्देशानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
खनिज विभाग की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और प्रशासन के इस सख्त कदम को अवैध खनिज कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
