सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 मई 2026। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा आगामी 1 जून 2026, सोमवार को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। निर्वाचन वाले ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर ही मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस उप निर्वाचन में भी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की तर्ज पर आदर्श आचार संहिता प्रभावशील रहेगी। इसके तहत लाउडस्पीकर उपयोग, वाहन अनुमति, संपत्ति विरूपण तथा कानून-व्यवस्था संबंधी सभी नियम कड़ाई से लागू रहेंगे।

इन पंचायतों में होगा सरपंच पद का चुनाव

सारंगढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरभाठा-अ, ग्वालीनडीह, कोतमरा और चंदाई में सरपंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा। वहीं विभिन्न पंचायतों के वार्डों में पंच पद हेतु भी उप निर्वाचन होगा।
इन वार्डों में चुने जाएंगे पंच
ग्राम पंचायत बासीनबाहरा के वार्ड क्रमांक 11, गंतुली छोटे के वार्ड 4, बरभाठा-ब के वार्ड 6, दुर्गापाली के वार्ड 1, केडार के वार्ड 4, गाताडीह के वार्ड 9, बंजारी के वार्ड 2 तथा पिंडरी बा.पा. के वार्ड 4 में पंच पद के लिए मतदान होगा।
48 घंटे रहेगा ‘ड्राई डे’, शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध
प्रशासन द्वारा निर्वाचन क्षेत्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदान समाप्ति तक शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। मतदान के 48 घंटे पूर्व से संबंधित क्षेत्रों में शुष्क दिवस घोषित कर दिया गया है। इस दौरान शराब दुकानों के संचालन एवं बिक्री पर रोक रहेगी।
जिला प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की है।
- नायब तहसीलदार से मारपीट का मामला प्रदेश गर्माया..विधायक राम कुमार तोप्पो की तत्काल गिरफ्तारी की मांग, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी… - May 29, 2026
- आतंक का पर्याय बने हिंसक बछड़े का रेस्क्यू, CMO की तत्परता से मोहल्लेवासियों को मिली राहत… - May 29, 2026
- रफ्तार का कहर : XUV 300 की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH पर किया चक्का जाम… - May 29, 2026

