सारंगढ़ (रायगढ़)। भाजपा महिला मोर्चा रायगढ़ की महामंत्री रेखा महमिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार देश की संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं, प्रक्रियाओं और मर्यादाओं का विरोध कर रही है।
रेखा महमिया ने कहा कि जनता द्वारा पूर्ण बहुमत से चुने गए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर राहुल गांधी ने न केवल पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, बल्कि लोकतंत्र और जनमत का भी अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व चुनावी हार से निराश होकर लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी समर्थन मिल रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस और उसके नेताओं को देश की प्रगति रास नहीं आ रही है।
रेखा महमिया ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है, तब-तब देश की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अपने राष्ट्र नेतृत्व का अपमान कभी स्वीकार नहीं करेगी।

- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
